पेट में कीड़े
आंतों में कृमि ( कीडे )हो जाना कृमि रोग कहलाता है ।
यह रोग स्त्री-पुरुष, बच्चों और वृद्धों सभी को हो सकता है।
#कारण
कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है। जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। भोजन करने से पहले हाथ न धोना, गन्दा और बासी भोजन करना तथा अधिक आराम करना इस प्रकार की जीवनशैली के कारण कृमि रोग होता है।
पेट में कीड़े होने के लक्षण
पेट दर्द होना
वजन कम होना
आँखे लाल होना
जीभ का सफ़ेद होना
मुंह से बदबू आना
गले में धब्बे पड़ना
शरीर पर सूजन आना
गुप्तांग में खुजली होना
जी मचलना और उलटी आना
मल त्याग करते समय खून आना
दस्त लगना
उल्टा सोना
अगर कोई बच्चा रात को सोते समय दांतों को किटकिटाता है तो उसके पेट में कीड़े होते है।
उपचार
नारियल – नारियल आंत के कीड़ो को ख़त्म करने में बहुत असरदार है, परजीवी को नाश करने में ये बहुत अच्छा होता है, नारियल का तेल व् उसका फल दोनों ही पेट के कीड़े को नाश करता था।
एंटी बैक्टीरियल गुणों से भर पूर लहसुन
लहसुन राउंड वर्म, हुक वर्म, थ्रैड वर्म और टेप वर्म जैसे पेट के कीड़ों से लड़ने का एक और असरकार उपाय है। कीड़े पेट को संक्रमित कर, पाचन तंत्र के कार्यों को बाधित करते है। लेकिन लहसुन में मौजूद
एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण आप कीड़ों की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। कीड़ों की समस्या होने पर एक सप्ताह नियमित रूप से हर रोज कच्चे लहसुन को खाली पेट खाये या एक कप दूध में लहसुन की दो कली को मिलाकर अच्छे से उबालकर, उसे थोड़ा सा ठंडा करके पीये।
नीम
नीम की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इस रस को बराबर मात्रा में शहद के साथ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
काला नमक
रात को सोने से पहले काले नमक का पानी के साथ सेवन आंतों के कीड़ो को मारने में असरदार है, आप चाहें तो इसे अजवाइन में मिलाकर भी ले सकते है, बच्चों को सलाद पर काला नमक छिड़ककर भी दे सकते हैं।
अनार के छिलके
ये उपाय बड़ों के लिए भी उतना ही लाभदायक है जितना बच्चों के लिए, अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लें, दिन में 2-3 बार एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें, कुछ ही दिनों में कीड़े पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे।
अजवाइन
अजवाइन पेट की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है, पेट के कीड़ों का सफाया करने के लिए भी अजवाइन लाभदायक है, एक चम्मच अजवाइन के साथ थोड़ा नमक मिलाकर मिश्रण को पानी के साथ लें? कुछ ही दिनों में पेट के सारे कीड़े मर जायेंगे।
संतरा
संतरे का रस दिन में दो से तीन बार पीने से पेट के कीड़े मरते हैं।
करेले के पत्ते
करेले के पत्ते का जूस निकल कर अपने बच्चे को गुनगुने पानी से साथ पिलायें। एक से दो बार के प्रयोग से ही बच्चे के पेट के सारे कीड़े मर जायेंगे।
आडू
आडू के पतों का रस निकालकर पिलाने से भी कृमि रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
अजवायन और गुड
अजवायन और गुड समभाग लेकर चने के बराबर गोली खाने से भी कृमि रोगों से छुटकारा मिल
0 Comments