आखिर क्या है लॉकडाउन

लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। 
भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं। 
मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 
इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। 

*क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन*

अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था। 
इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था। 

*क्या-क्या खुलेगा रहेगा*

दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे। 
अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे। 
इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। 
किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।

*क्या पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे* 

सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है। 
इसलिए जरूरत के हिसाब से इन्हें खोला जा सकता है। 

*क्या निजी वाहन चला सकेंगे*

अगर बहुत जरूरी हो तो लॉकडाउन में भी निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है। 
हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। 
आपात व्यवस्था में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।  
क्या आप घूमने जा सकेंगे 
लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। 
इसलिए जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें। 

*क्या शादी-विवाह के कार्यक्रम होंगे*

संक्रमण फैलने के डर से किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। 
बहुत जरूरी होने पर आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। 

*क्या निजी कर्मचारियों को काम पर जाना होगा*

लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे

Post a Comment

0 Comments