आरोग्यं

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5119
विक्रम संवत्...............2074
शक संवत्..................1939
मास.........................अगहन
पक्ष............................कृष्ण
तिथी.......................त्रयोदशी
दोप 02.09 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि.....................दक्षिणायन
सूर्योदय..........06.40.00 पर
सूर्यास्त..........05.42.27 पर
तिथि स्वामी................काम
नित्यदेवी..............सर्वमंगला
नक्षत्र..........................चित्रा
दोप 03.17 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग.....................आयुष्मान
रात्रि 09.01 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण........................वणिज
दोप 02.09 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु............................शरद
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
16 नवम्बर सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 01.32 से 02.54 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक...................7
🔯 शुभ रंग................पीला

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.44 से 08.05 तक शुभ
प्रात: 10.49 से 12.11 तक चंचल
दोप. 12.11 से 01.32 तक लाभ
दोप. 01.32 से 02.54 तक अमृत
सायं 04.16 से 05.38 तक शुभ
सायं 05.38 से 07.16 तक अमृत
रात्रि 07.16 से 08.54 तक चंचल |

🎶 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ ज्वालामालिन्ये नमः ||

🎙 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - अष्टादश अध्याय :-*
पततूदेतु वा देहो नास्य
चिन्ता महात्मनः।
स्वभावभूमिविश्रान्ति-
विस्मृताशेषसंसृतेः॥१८- ८६॥
अर्थात :- जो अपने आत्मस्वरुप में विश्राम करते हुए सभी प्रपंचों का नाश कर चुका है, उस महात्मा को शरीर रहे अथवा नष्ट हो जाये - ऐसी चिंता भी नहीं होती ॥८६॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*स्वास्थ्यवर्धक दोहे :-*

1.जहाँ कहीं भी आपको,काँटा कोइ लग जाय। दूधी पीस लगाइये, काँटा बाहर आय।।

2.मिश्री कत्था तनिक सा,चूसें मुँह में डाल। मुँह में छाले हों अगर,दूर होंय तत्काल।।

3.पौदीना औ इलायची, लीजै दो-दो ग्राम। खायें उसे उबाल कर, उल्टी से आराम।।

4.छिलका लेंय इलायची,दो या तीन गिराम। सिर दर्द मुँह सूजना, लगा होय आराम।।

5.अण्डी पत्ता वृंत पर, चुना तनिक मिलाय। बार-बार तिल पर घिसे,तिल बाहर आ जाय।।

6.गाजर का रस पीजिये, आवश्कतानुसार। सभी जगह उपलब्ध यह,दूर करे अतिसार।।

7.खट्टा दामिड़ रस, दही,गाजर शाक पकाय। दूर करेगा अर्श को,जो भी इसको खाय।।

8.रस अनार की कली का,नाक बूँद दो डाल। खून बहे जो नाक से, बंद होय तत्काल।।

9.भून मुनक्का शुद्ध घी,सैंधा नमक मिलाय। चक्कर आना बंद हों,जो भी इसको खाय।।

10.मूली की शाखों का रस,ले निकाल सौ ग्राम। तीन बार दिन में पियें, पथरी से आराम।।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। शत्रु परास्त होंगे। विरोध होगा। धनार्जन होगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। शत्रु भय रहेगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। लाभ होगा। अनुकूल समाचार मिलेंगे।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सक्ता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवेक से कार्य करें। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

👩🏻‍🏫 *राशि फलादेश कन्या* :-
धन प्राप्ति सुगम होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र व संबंधी मुलाकात करेंगे। दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा, प्रयास करें। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी न करें। व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य टलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुका कार्य होने से प्रसन्नता होगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
आशंका-कुशंका रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
भय रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। राजकीय कार्य बनेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
कुसंगति से हानि होगी, बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति होगी। महत्व के कार्य समय पर करें। व्यस्तता रहेगी।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
चोट, चोरी, विवाद व रोग आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

Post a Comment

0 Comments